Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

य़ूपी: लखनऊ में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर हंगामा, ग्रामीणों की पुलिस से झड़प

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। यह हंगामा लखनऊ के महिंगवा इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिना अनुमति के अवैध रूप से प्रतिमा स्थापित की गई है। 

स्थानीय लोगों का दावा है कि प्रतिमा को देर रात गांव की जमीन पर रखा गया था। खंतरी गांव से सैकड़ों लोग पहाड़पुर चौराहे पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। 

प्रदर्शन के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस फोर्स पर पथराव भी किया। इलाके में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। तीन दिन पहले ग्राम प्रधान के प्रस्ताव पर अंबेडकर प्रतिमा रखी गई थी। अब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।