Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

नरेला में दो लोगों की चाकू मारकर हत्या, चार नाबालिग गिरफ्तार

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में चार किशोरों ने दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। हादसे के शिकार कर्माचारी वेतन और बोनस लेकर घर जा रहे थे, इस वजह से डकैती की वारदात का संदेह है। पुलिस कई संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि 13 से 16 साल की उम्र के चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

बवाना में जे.जे. कॉलोनी के निवासी पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को डकैती का संदेह है क्योंकि वे लोग उस समय अपना वेतन और दिवाली बोनस लेकर जा रहे थे। सीनियर पुलिस अधिकारी रोड रेज की संभावना सहित सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पीड़ितों की पहचान इरशाद और फैज़ान के रूप में हुई, जो बवाना में जी-ब्लॉक के पास घायल पाए गए और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।