Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: JUP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 3 सीटों पर लड़ेंगे हुमायूं कबीर     |   लेबनान में IDF ने हिजबुल्लाह कमांडर अबू खलील बरजी को मार गिराया     |   वेस्ट एशिया पर मीटिंग के लिए PM आवास पहुंचे गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री     |   लखनऊ: अखिलेश यादव से मिले बसपा के पूर्व नेता डॉ एमएच खान, सपा में हुए शामिल     |   कतर में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, छह लोगों की गई जान     |  

Uttar Pradesh: हरदोई में मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हरदोई में सोमवार देर रात पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो कुख्यात बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं।

सीओ सिटी के मुताबिक मुखबिर की सूचना के मुताबिक हरदोई-बावन बाईपास रोड पर चेकिंग की जा रही थी तभी दो व्यक्ति बाइक पर आते दिखे और उन्होंने पुलिस की तरफ से रोके जाने पर पुलिसकर्मियों पर फायर किया। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए।

सीओ सिटी अंकित मिश्रा के मुताबिक, 17 फरवरी की रात आजाद नगर निवासी सुनील जौहरी के घर हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में थी। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण, 2000 रुपये नकद, एक चोरी की मोटरसाइकिल, लैपटॉप, मोबाइल फोन, दो 315 बोर के तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धीरेन्द्र सिंह उर्फ धीरज (निवासी हमीरपुर) और मोहम्मद कमरुद्दीन उर्फ कमरुल (निवासी बिहार) के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान उपनिरीक्षक रोहित पांडेय भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पूछताछ में पता चला कि ये अपराधी दिन में रेकी करते थे और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। मुख्य अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह पर आगरा, नोएडा और गौतमबुद्ध नगर के अलग-अलग थानों में हत्या के प्रयास (307) और डकैती सहित नौ गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।