Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

UP: कानपुर-सागर हाइवे पर ट्रक और बस की टक्कर, दो लोगों की मौत, पांच घायल

उत्तर प्रदेश में जहांगीराबाद के पास कानपुर-सागर हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक और बस ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

सोमवार सुबह राठ डिपो की बस सवारियां लेकर कानपुर से हमीरपुर से राठ जा रही थी। सुबह कोहरा होने से कानपुर-सागर हाइवे पर दृश्यता कम थी। जहांगीरबाद गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक हमीरपुर जिले के धौहाल बुजुर्ग सरीला जलालपुर निवासी 28 वर्षीय प्रवीण कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। 

वहीं बस में सवार ओरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के बलिदादपुर निवासी 52 वर्षीय विजय, महोबा निवासी 40 वर्षीय राजेश, बरेली निवासी 40 वर्षीय कादिर ज्यादा घायल हो गए। उन्हें घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।