Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

दिल्ली: डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ भी नहीं मिला संदिग्ध

New Delhi: दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके के दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बम की खबर के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक स्कूल को ई-मेल पर धमकी मिली कि स्कूल में दो बम है। इसके बाद एहतियात के तौर पर स्कूल कैंपस को खाली कराया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बाद में बताया कि स्कूल कैंपस में गहन तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। स्कूल प्रशासन ने ई-मेल के जरिए शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कैंपस में दो बम होने की खबर मिलने के बाद तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूल कैंपस को तुरंत खाली करा लिया।