मेरठ में 11वीं के छात्र अभिनव की हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वारदात क्लास के दोस्त ने ही की। अभिनव का कसूर इतना था कि उसने दोस्त का मोबाइल लिया और उसकी गर्लफ्रेंड के न्यूड फोटो अपने पास भेज लिया। इसके बाद दोस्त की गर्लफ्रेंड को न्यूड फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। लड़की से मिलने का दबाव बनाने लगा।
जहां परेशान लड़की ने ये बात अपने ब्वॉयफ्रेंड यानी अभिनव के दोस्त को बता दी। इस पर ब्यॉवफ्रेंड ने अभिनव की हत्या की प्लानिंग कर डाली। वह कोचिंग के बहाने अभिनव को काली नदी के पास ले गया। यहां हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर अभिनव के शव को बरामद कर लिया है। हथौड़े से बेरहमी से वार किए हैं। शव काफी क्षत-विक्षत मिला है। सिर जानवरों ने खा लिया।
आपको बता दे कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के वर्णिका सिटी निवासी किराना व्यापारी सुनील कुमार का बेटा अभिनव क्लास-11 का छात्र था। अभिनव IIT के लिए मंगलपांडे नगर स्थित फिजिक्स वाला में कोचिंग कर रहा था। शनिवार को अभिनव कोचिंग के लिए घर से गया, लेकिन शाम तक भी वापस नहीं आया। परिजनों ने कॉल की तो मोबाइल बंद था। परिजनों ने कोचिंग सेंटर जाकर पूछा तो पता चला कि कोचिंग की तो छुट्टी थी।
जिसके बाद पुलिस ने अभिनव की तलाश शुरू की। शाम 3.45 बजे उसकी लोकेशन शॉप्रिक्स मॉल के पास मिली। वहां पर उसके साथ कॉलोनी में ही रहने वाले दोस्त के साथ होने की बात सामने आई। पुलिस जांच में सामने आया कि सुबह 11 बजे अभिनव के साथ उसका दोस्त घूम रहा। पुलिस को इसी दोस्त पर शक हुआ।
पुलिस ने अभिनव के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह रात तक पुलिस को गलत जानकारी देता रहा। पुलिस की सख्ती से आरोपी दोस्त टूट चुका था, उसे हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर भावनपुर थाना क्षेत्र में काली नदी के पास से अभिनव का शव बरामद कर लिया।
अभिनव का शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत मिला है। सिर पर हथौड़े से बुरी तरह से वार किए गए थे। इसके बाद जानवरों ने सिर को खा लिया। शव देखकर परिजनों की हालत बिगड़ गई। अभिनव के पिता मूल रूप से लिसाड़ी गांव के रहने वाले हैं। 9 साल से वह वर्णिका कॉलोनी में रहकर, यहीं पर परचून की दुकान करते हैं। अभिनव परिवार में इकलौता बेटा था। मां कविता और छोटी बहन आराध्या का रो-रोकर बुरा हाल है।
आरोपी के पिता सेना से रिटायर हैं। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसने हथौड़ा कहां से लिया। हत्या के पीछे और कोई रंजिश आदि जानकारी की जा रही है। उसके साथ कोई और तो नहीं था। कैसे वहां तक ले गया। कहीं उसे गर्लफ्रेंड से फोन करके तो नहीं काली नदी के पास बुलवाया। इन सब बातों की जानकारी की जा रही है।
वही इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक, आर्यन ने बताया कि उसके मोबाइल में गर्लफ्रेंड के न्यूड फोटो थे। ये फोटो अभिनव ने अपने मोबाइल में ले लिए थे। इसके बाद से वह उसकी गर्लफ्रेंड को फोटो भेजकर फोन कर मिलने की जिद कर रहा था। इसके चलते वह शनिवार को बहाने से अभिनव को भावनपुर थाना क्षेत्र में काली नदी के पास ले गया और सिर पर हथौड़े से वार करके हत्या कर दी।