Breaking News

बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद मध्य इजरायल में धमाका, कोई हताहत नहीं     |   ईरान ने इजरायल की ओर मिसाइलें दागीं: IDF     |   ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ में इजरायल में सैकड़ों मारे गए, कई घायल: IRGC का दावा     |   रियाद पर दागी गई 3 मिसाइल, 1 इंटरसेप्ट, 2 सुनसान इलाके में गिरीं     |   LPG कार्गो शिप ‘पिक्सिस पायनियर’ टेक्सास से न्यू मंगलुरु पोर्ट पहुंचा     |  

रायपुर में पुलिस की वैन ने स्कूटी को टक्कर मारी, लड़के की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्कूल जाते समय 14 साल के लड़के की पुलिस टोइंग वैन से टक्कर होने के बाद मौत हो गई और उसकी छोटी बहन गंभीर रूप घायल हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये हादसा सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन इलाके में छत्तीसगढ़ क्लब के पास सुबह करीब पौने सात बजे हुआ। उन्होंने बताया कि किशोर और उसकी 10 वर्षीय बहन स्कूटी से स्कूल जा रहे थे, तभी पुलिस लाइन की ओर जा रही पुलिस की टोइंग वैन ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की जांच चल रही है।