Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

किशोर ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, मां-भाई के डांटने पर उठाया कदम

मेरठ: गढ़ रोड स्थित एपेक्स कालोनी निवासी 15 साल के किशोर ने शनिवार रात तमंचे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। किशोर संगत वाले युवकों के साथ रहता था। मां और भाई ने डांटा तो उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दे भावनपुर पुलिस के मुताबिक एपेक्स कालोनी निवासी महिला अपने दो बेटों के साथ रहती हैं। पति की मौत हो चुकी है।पुलिस के मुताबिक महिला का 15 वर्षीय बेटा गलत संगत वाले युवकों के साथ रहता था। उसने पढ़ाई भी छोड़ दी थी।गलत आदतों के कारण उसने अपनी बुलेट बाइक भी बेच दी थी। शनिवार रात को मां और भाई ने उसको डांट लगाई थी। इसके बाद किशोर कमरे में चला गया। उसने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।