Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

कानपुर देहात में शिक्षक ने की छात्र की हत्या, 500 रुपये को लेकर था विवाद

Uttar pradesh: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में 17 वर्षीय एक लड़के की उसके शिक्षक ने 500 रुपये के विवाद में धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार शाम कानपुर देहात जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र में घटी, जब आरोपी शिक्षक ने पीड़ित सौरभ पाल को मिलने के लिए बुलाया।

एएसपी राजेश पांडे ने बताया, “सौरभ पाल झिंझक में अपनी बहन के साथ रहता था। उसे किसी ने बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। चिकित्सा के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।” उसके गले पर गंभीर चोटें आई थीं और परिवार के सदस्य उसे तुरंत झिंझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

प्रारंभिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में कानपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।