Breaking News

दिल्ली में एनकाउंटर, रोहित गोदारा गैंग का शूटर गिरफ्तार     |   नेपाल में थम नहीं रहा बवाल, जेल तोड़कर भाग रहे कैदियों पर सेना की फायरिंग, 2 की मौत     |   नेपाल में नई सरकार गठन को लेकर आर्मी हेडक्वार्टर में आज होगी अहम बैठक     |   गृह मंत्रालय ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा का जिम्मा CRPF और दिल्ली पुलिस को सौंपा     |   राहुल गांधी के रायबरेली दौरे का आज दूसरा दिन, स्थानीय नेताओं और कमेटियों से करेंगे मुलाकात     |  

मेरठ में प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़, महिलाएं और बुजुर्ग चोटिल

मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शुक्रवार दोपहर भगदड़ मच गई। कई महिलाएं और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो गए। जहां दोपहर 1 बजे से कथा शुरू हो चुकी थी। करीब 1 लाख लोग पहुंचे थे। कथा शुरू होने पर लोग जल्दबाजी में अंदर जा रहे थे। बाउंसर्स ने भीड़ अचानक बढ़ने पर लोगों को रोक-रोक कर एंट्री करानी शुरू कर दी फिर भगदड़ मच गई। चोटिल महिलाओं और बुजुर्गों का घटनास्थल पर बने हेल्थ कैंप में इलाज किया जा रहा है।

आपको बता दे शताब्दी नगर में चल रही इस कथा का आज छठा और कल आखिरी दिन है। रोज करीब डेढ़ लाख लोग आ रहे हैं। कई VVIP भी कथा में शामिल हो चुके हैं। जिसके बाद एंट्री को लेकर बाउंसर्स से झगड़ा कथा में जिस रास्ते से भीड़ आ रही थी, उसी रास्ते से मुख्य यजमान भी जा रहे थे। तभी एंट्री को लेकर झगड़ा हो गया। एंट्री गेट पर बाउंसर्स ने महिलाओं को अंदर जाने से रोक दिया। पीछे से भीड़ आगे बढ़ने के लिए धक्का देती रही। इसी बीच 15-20 महिलाएं एक-एक कर गिर गईं।

बताया जा रहा है कि कथा के दौरान शुक्रवार को 2 बार भगदड़ मची। सबसे पहले सुबह 9.30 बजे भगदड़ मची थी। इस दौरान लोग VIP पास के लिए जुटे थे, लेकिन यह शांत हो गई। इसके बाद दोपहर 1 बजे फिर भगदड़ मच गई। 

श्री केदारेश्वर सेवा समिति मेरठ की ओर से 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक शिव महापुराण की कथा शताब्दीनगर में चल रही है।
सीहोर के कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा प्रवचन कर रहे हैं। कथा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक है।
यहां 7 पार्किंग बनाई गई है। 1000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक मिनी अस्पताल, स्वच्छ जल, भोजन और अन्य सुविधाएं हैं।
कथा पंडाल और आसपास 5 हजार CCTV लगाए गए हैं। ड्रोन से हर गतिविधि पर नजर भी रखी जा रही है।

एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया, 'कथा में अंदर कुछ नहीं हुआ। गुरुजी (पं प्रदीप मिश्रा) आ रहे थे, मुख्य गेट से उनकी गाड़ी एंट्री कर रही थी तो उनके बाउंसर्स और पुलिस उनकी गाड़ी को निकलवाने लगी। इसी बीच 2-3 लोग डिसबैलेंस हुए। बाकी कोई हताहत नहीं हुआ। सब सामान्य है।'

मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा- पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था यहां पर है। सब सामान्य चल रहा है। सभी चीजें व्यवस्थित हैं। हम लोग जांच कर रहे हैं कि क्यों भगदड़ मची। किसी ने अफवाह फैलाई क्या।

भारी वाहनों को डायवर्ट भी किया गया एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया- शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओें की भीड़ के चलते ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक डायवर्जन किया गया है।

2 जुलाई को हाथरस के सिकंद्राराऊ में भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ मच गई थी। भगदड़ के बाद 123 लोगों की मौत हो गई थी और 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मामले में मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर और 10 अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 11 आरोपियों के खिलाफ 3200 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसमें कथा वाचक भोले बाबा का नाम नहीं था।

शिव की स्तुति के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा ने 1.30 बजे कथा शुरू की। प्रदीप मिश्रा ने कहा- लाखों की संख्या में आप लोगों पहुंचे हैं। पंडालों में जगह नहीं है। बाहर ग्राउंड में भी जगह नहीं है। सड़क पर लोग बैठे हैं।

वहीं इस पूरे मामले में एडीजी मेरठ ध्रुवकांत ठाकुर कहना है कि तीन महिलाएं गाड़ी की बगल से जा रही थी आगे निकलने की कोशिश कर रही थी इसी कोशिश में वह गिर गई थी उनको कुछ लोग उठाने गए थे उसी का वह वीडियो है कोई बदल नहीं मची है कोई घायल नहीं हुआ है कोई अस्पताल नहीं गया है किसी की मृत्यु नहीं हुई है कथा कभी रुकी नहीं थी कथा लगातार जारी है कोई अवस्था नहीं है प्रशासन के तमाम आधारित अधिकारी गण यहां हैं कथा आज भी और कल भी लगातार चलती रहेगी जांच का कोई विषय नहीं है मैं रिपीट करना चाहता हूं इस गेट से गाड़ी जा रही थी गाड़ी की बगल से तीन महिलाएं जा रही थी गाड़ी अचानक आ गई और महिलाएं साइड में फिसल के गिर गई जब गिर गई तो उनको उठाने के लिए कुछ लोग पहुंचे आप उसे वीडियो को दोबारा से देखें महिलाओं को उठाने की कोशिश की जा रही थी नहीं है वीडियो का संज्ञान लिया जाएगा देखा जा रहा है वीडियो पर कोई कार्रवाई अपेक्षित नहीं है।