Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

पैसों के लालच में बेटे ने ही की थी पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल बरामद

Meerut News: मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के रसूलपुर धौलड़ी गांव में हुए बुजुर्ग किसान की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की है।

आपको बता दें 30 अप्रैल का है, जब 72 साल के बुजुर्ग एजाज घर में सोते समय गोलियां से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के बड़े बेटे रियाज ने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बताया जा रहा है कि मृतक एजाज ने अपनी लगभग साढ़े चार बीघा कृषि भूमि बेचकर रकम अपने बैंक खाते में जमा की थी जिसमें से हिस्सा मांगने को लेकर बेटे रियाज से विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और बेटे ने अपने ही पिता पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से तीन गोलियां चला दीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गया था।

वहीं एसएसपी मेरठ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सरधना की अगुआई में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को धौलड़ी बंबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रियाज पुत्र स्वर्गीय एजाज निवासी रसूलपुर धौलड़ी, थाना जानी, उम्र लगभग 54 वर्ष के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और कार बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

इस पूरे मामले में सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल को थाना जानी अंतर्गत गांव रसूलपुर धौलड़ी में एक व्यक्ति एजाज़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना जानी पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराया गया। घटना के सफल अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। वही इस घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना करने वाले आरोपी रियाज की गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ पर यह बात सामने आई है कि रियाज का अपने पिता एजाज के साथ जमीन की बिक्री के मिले पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसके कारण ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है।