Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

मेरठ में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या कर जलाने की आशंका

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में अधजला अज्ञात शव मिला है। शव को देखकर आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया, टीम ने घटना स्थल से नमूने लिए। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

इसके बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है,लोहियानगर थाना क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में 50 साल के व्यक्ति की सड़क किनारे जलाकर हत्या कर दी गई। उसका शव एफबी टैक्सटाइल्स के नाम की फैक्ट्री के सामने शव पड़ा था। शव देखकर क्षेत्र के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया। पहचान न होने पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल के नमूने लिए उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मृतक के सिर पर चोट के निशान गवाही दे रहे थे कि पहले उसकी पिटाई की गई फिर उसको जलाकर हत्या कर दी गई।

जहां आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक एफबी टेक्सटाइल्स में कपड़ा बनाने का काम करता था। फिलहाल कारखाना बंद है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अधजले व्यक्ति का शव मिला है. फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटना स्थल की जांच कराई गई है उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाला जा रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि दो टीमों का गठन कर मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।