Breaking News

आर्टेमिस 2 मिशन लॉन्च, चांद का चक्कर लगाने के लिए रवाना हुए 4 एस्ट्रोनॉट्स     |   ट्रंप की स्पीच के बाद थाईलैंड में ईंधन की कीमतों में भारी उछाल, सरकार ने सब्सिडी में की कटौती     |   9 अप्रैल को दिल्ली दौरे पर जाएंगे नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में लेंगे शपथ     |   तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 पेट्रोकेमिकल पर छूट     |   हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली के उत्तम नगर-जहांगीरपुरी में जुलूस को लेकर पुलिस का हाई अलर्ट     |  

मेरी खुद कमिश्नर से बात हुई, परिवार के साथ पूरा न्याय होगा... सीलमपुर हत्या पर रेखा गुप्ता

New Delhi: दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के लड़के की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को भरोसा दिया कि परिवार को न्याय मिलेगा। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार शाम 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

सीएम ने कहा, "मेरी खुद कमिश्नर ऑफ पुलिस से बात हुई है। ये लड़का कुणाल, जिसकी उम्र करीब 17-18 साल की उम्र थी, इनके ऊपर चाकूओं से जो हमला हुआ, उसके बाद वो जयप्रकाश अस्पताल ले जाए गए परिवार के द्वारा और ब्रॉट डेड उनको घोषित किया गया और जिन लोगों के नाम हैं जिसमें हत्या के दोषी जिनको कहा जा रहा है उनके पीछे लगातार पुलिस है और हमें पूरी उम्मीद है कि वो बहुत जल्द पकड़ लिए जाएंगे और परिवार के साथ पूरा न्याय होगा। कोई भी किसी भी प्रकार की कमी इसमें छोड़ी नहीं जाएगी। एफआईआर दर्ज हो चुकी है, पुलिस अपना पूरा काम कर रही है।"