Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

मेरठ में यूनिसेक्स सैलून में छापा, मौके से 9 महिलाएं और 7 पुरुषों को हिरासत में लिया, संचालिका फरार

मेरठ पुलिस द्वारा मंगलपांडे नगर में द सीजर्स फैमिली यूनिसेक्स सैलून पर छापा मारा गया। पुलिस को लंबे समय से इस सैलून के संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिल रही थीं। जहां छापेमारी के दौरान सैलून में महिलाएं और पुरुष मौजूद थे, जिनमें से 15 लोगों को हिरासत में लिया गया। सैलून की संचालिका मौके से फरार हो गई, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पहले भी इस सैलून पर हनीट्रैप जैसे मामलों की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिस पर पुलिस ने निगरानी रखी हुई थी।

जिसके बाद क्षेत्राधिकार सिविल लाइन अभिषेक तिवारी द्वारा मैं टीम इस छापेमारी में थाना मेडिकल, एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट), और महिला पुलिस की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। पुलिस सभी पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सैलून केवल अपनी सेवाएं दे रहा था या इसके जरिए कोई अवैध गतिविधियां भी संचालित की जा रही थीं।

आपको बता दें मेरठ के मंगलपांडे नगर में जिस द सीजर्स यूनिसेक्स सैलून में पुलिस ने रेड डाली है बोर्ड पर इस सैलून का नाम फैमिली सैलून लिखा है। फैमिली सैलून की आड़ लेकर यहां अनवांटेड एक्टिविटीज हो रही थीं। जिसकी शिकायत पुलिस को मिली थी। जब पुलिस ने यहां रेड डाली तो अंदर लड़कियां और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को मौके से काफी अनवांटेड चीजें भी मिली हैं।

वहीं इस पूरे मामले में ​​एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मेडिकल थाना क्षेत्र के एक मसाज पार्लर में ये छापेमारी की गई है। वहां काफी आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। मौके से आपत्तिजनक हालत में लड़कियां, पुरुष भी मिले जिनको पुलिस ने पकड़ा है और पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर को कब्जे में लिया गया है।