Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

वाराणसी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की एक कॉलोनी में गुरुवार सुबह मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। वरुणा क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि सारनाथ थानाक्षेत्र स्थित अरिहंत नगर कॉलोनी में मोटरसाकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर महेन्द्र गौतम (43) पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि आस-पास मौजूद लोग महेंद्र को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें बनायी गयी हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।