Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

Delhi: पिस्तौल लोड कर रहे व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

Delhi: पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने सीने में गोली मार ली, जबकि उसका एक रिश्तेदार पिस्तौल में गोली डालते हुए उसका वीडियो बना रहा था। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये घटना 16 मार्च को सामने आयी जब न्यू अशोक नगर थाने को वसुंधरा एन्क्लेव में धर्मशिला अस्पताल से गोली लगने से व्यक्ति के घायल होने के संबंध में मामले की सूचना मिली।

पुलिस के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि दल्लूपुरा गांव के निवासी पवन कुमार को सीने के बाईं ओर गोली लगी थी और उसे अचेत अवस्था में वहां भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि गोली चलाए जाने के दौरान हिमांशु (मृतक के रिश्ते का भाई) घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि उसे पवन के इरादों की जानकारी नहीं थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए घटना के वीडियो में पवन को लाइसेंसी पिस्तौल में गोली डालते देखा जा सकता है जबकि हिमांशु उसे पिस्तौल में गोली भरने के तरीके के बारे में सुझाव देते और गोली न चलाने की चेतावनी देता हुए सुनाई दे रहा है। कुछ ही पल बाद पवन ने पिस्तौल को अपने सीने के बाईं ओर रखा और फिर गोली चला दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि पिस्तौल हिमांशु की है और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन के साथ पिस्तौल सहित 10 कारतूस को जब्त कर लिया गया है। साथ ही घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य भी एकत्रित कर लिए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने इस संबंध में न्यू अशोक नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।