Breaking News

पीएम नरेंद्र मोदी कल सूरत और दमन में कई जनकल्याण कार्यक्रमों में होंगे शामिल     |   पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने ऋतबृत बनर्जी के निष्कासन को अवैध बताया     |   इंडिया ब्लॉक की 8 जून को होने वाली बैठक में DMK ने शामिल नहीं होने का ऐलान किया     |   कर्नाटक: ‘बेंगलुरु विकास मंत्रालय ही चाहिए’, मंत्री रामलिंगा की CM डीके से डिमांड     |   पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन किए     |  

Gujarat: बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन डेल्टा', 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार

Gujarat: गुजरात के उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के निर्देश पर चलाए गए "ऑपरेशन डेल्टा" के तहत अहमदाबाद में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ क्राइम ब्रांच, एसओडब्ल्यू और साइबर क्राइम की टीमों द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात चलाए गए सर्च ऑपरेशन मे 300 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जांच में पता चला है कि कई महिलाएं स्पा और देह व्यापार से जुड़ी थीं, जबकि पुरुष मजदूरी, सिलाई और अन्य कार्यों में लगे हुए थे। फिलहाल पुलिस अब उन स्थानीय एजेंटों की तलाश में जुटी है जिन्होंने फर्जी दस्तावेज बनवाने और अवैध रूप से रहने में उनकी मदद की। वहीं अधिकारियों का यह भी कहना है कि शहर में अब भी अवैध रूप से रह रहे कई घुसपैठिए छिपे हो सकते हैं इसलिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।