Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

दिल्ली में गैर-कानूनी रूप से रह रहे 11 बांग्लादेशी गिरफ्तार, पुलिस ने किया डिपोर्ट

दिल्ली में गैर-कानूनी रूप से रह रहे 11 बांग्लादेशी नागरिकों को राज्य पुलिस ने बुधवार को डिपोर्ट कर दिया। आधिकारी ने ये जानकारी दी। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर में चलाए गए अभियान के दौरान 11 बांग्लादेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के होटलों में ठहरे हुए पाए गए।

डीसीपी ने कहा, "पुलिस ने अवैध नागरिकों को उनके पर्यटक वीजा से ज्यादा समय तक रहने के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद, उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सौंप दिया गया, जहां से उन्हें बांग्लादेश भेज दिया गया।"

ये निर्वासित लोग बांग्लादेश के अलग-अलग जिलों कमिला, गाज़ीपुर, ढाका और सुनामगंज के रहने वाले थे। इन लोगों की उम्र 21 से 48 साल के बीच में है। अधिकारी ने कहा, उन्होंने पर्यटक वीजा पर भारत में आने और शर्तें खत्म होने के बाद भी दिल्ली में रहने की बात स्वीकार की।