Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, कुख्यात चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात बरामद

Noida: सेक्टर-63 थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर एक शातिर चोर को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, आर्टीफिशियल गहने, घड़ियाँ और एक नाजायज चाकू बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय दीपक गंगवार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला है और छिजारसी इलाके में किराए पर रहता था। पुलिस ने उसे एफएनजी सर्विस रोड के पास ग्रीन बेल्ट गेट से दबोचा। बरामद सामान में सोने की चैन, मंगलसूत्र, लोकेट, आर्टीफिशियल झुमके, कंगन, चांदी की बिछुवां और दो ब्रांडेड घड़ियाँ शामिल हैं। यह वही सामान है जिसे 5 नवंबर को रामसूरत नामक व्यक्ति के घर से चुरा लिया गया था।

पीड़ित ने 10 नवंबर को थाना सेक्टर-63 में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और आरोपी को पकड़कर पूरा चोरी का माल बरामद कर लिया। जांच के दौरान दीपक का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया, जिसमें कई चोरी और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी पेशेवर चोर है और पहले भी कई बार जेल जा चुका है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।