Breaking News

आर्टेमिस 2 मिशन लॉन्च, चांद का चक्कर लगाने के लिए रवाना हुए 4 एस्ट्रोनॉट्स     |   ट्रंप की स्पीच के बाद थाईलैंड में ईंधन की कीमतों में भारी उछाल, सरकार ने सब्सिडी में की कटौती     |   9 अप्रैल को दिल्ली दौरे पर जाएंगे नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में लेंगे शपथ     |   तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 पेट्रोकेमिकल पर छूट     |   हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली के उत्तम नगर-जहांगीरपुरी में जुलूस को लेकर पुलिस का हाई अलर्ट     |  

Delhi: सीलमपुर किशोर हत्या मामले में अब तक नौ लोग गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल एक लड़के की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नौ आरोपियों में से जिकरा और साहिल को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

शनिवार को आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से छह की पहचान साहिल (18), सोहैब (35), नफीश (32), अनीश (19), जाहिदा (42) और विकास (29) के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 अप्रैल को जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी के लिए बाउंसर का काम करने वाली जिकरा को गिरफ्तार कर मामले में दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

न्यू सीलमपुर निवासी कुणाल की 17 अप्रैल की शाम को झुग्गी सीलमपुर के जे-ब्लॉक में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने उसे जेपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।