Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

उत्तराखंड में रिश्तों का कत्ल, छोटे ने अपने ही बड़े भाई को मार डाला

उत्तराखंड में बीते दिनों से अब तक एक के बाद एक कई ऐसी वारदातें सामने आई जो समाज की कड़वाहट को उजागर कर रही है और रिश्तों की कमज़ोर होती डोर की सच्चाई बयां कर रही हैं। उत्तराखंड से रिश्तो के कत्ल की खबर आ रही है जहां एक भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी।

जनपद रुद्रप्रयाग में जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत जवाड़ी के उत्यासू गांव में सगे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पूर्व केदारघाटी के बेडूला गांव में दो भाइयों ने पिता की हत्या कर शव को जला दिया था।

बीती रात यानी मंगलवार को जिला मुख्यालय से लगभग दस किमी दूर अलकनंदा नदी के दूसरी तरफ बसे जवाड़ी के मरुड़ी सारी (उत्यासू) गांव में दोपहर 12 बजे नितिन नेगी (32) की बड़े भाई श्रीकांत नेगी से घर की छत में किसी बात पर कहासुनी हो गई। गुस्साए नितिन ने अचानक बड़े भाई पर चाकू से वार कर दिया और उसे छत से सीधे नीचे चौक में फेंक दिया।

लहूलुहान भाई को तड़पता देख छोटा भाई उसे तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक श्रीकांत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। जबकि मझला भाई नितिन गांव में ही रहता था। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।