उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में हत्या और चोरी का आरोपित घायल हो गया। ये घटना सोमवार रात को उस समय हुई जब गाड़ियों की चेकिंग चल रही थी। अधिकारी ने बताया, "कई सामानों से लदीबाइक को संदिग्ध गतिविधि करते हुए देखा गया और पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद बाइक सवार खानपुर के जंगल की ओर मुड़ गया और जंगल में घुसते ही उसने पुलिस पर गोली चला दी।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई।आरोपित की पहचान अलीगढ़ निवासी दीपक के रूप में हुई है, जो जेनरेटर और पीसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों के पुर्जे चुराने वाले गैंग का हिस्सा था। पुलिस ने बताया कि उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे बाद में मुकदमे की धाराओं के तहत जेल भेजा जाएगा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में हत्या का आरोपित हुआ घायल
You may also like
Jammu & Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर.
Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी केस में बढ़ा विवाद, पिता ने विनोद आर्य के नार्को टेस्ट और कॉल डिटेल की जांच की उठाई मांग.
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मिले तीन हैंड ग्रेनेड, सुरक्षाबलों ने सुरक्षित तरीके से किया निष्क्रिय.
छठ पूजा से पहले यमुना में मरी हुई मछलियां फेंकने का आरोप, दिल्ली सरकार की छवि खराब करने की साजिश का दावा.