Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

मेरठ में नाबालिग किशोरी के साथ रेप, हिंदूवादी नेताओं ने थाने पर किया हंगामा

मेरठ में सोमवार देर रात लोहिया नगर थाने पर हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने हंगामा कर दिया। नाबालिग किशोरी के साथ रेप की घटना का विरोध करने पहुंचे। लोगों ने कहा कि एक नाबालिग के साथ दूसरे धर्म के युवक ने रेप किया है, लेकिन पुलिस उसे बचा रही है। लड़की को न्याय दिलाने के लिए हिंदूवादी नेताओं ने थाने पर हंगामा कर दिया।

जहां हिंदू संगठन के नेता सचिन सिरोही ने बताया कि यहां लोहिया नगर थाना क्षेत्र में युवक रहता है। आरोपी रिहान उर्फ गुलफाम ने यहां कालोनी में रहने वाली 15 साल की नाबालिग किशोरी के साथ उसके घर में घुसकर जबरन रेप किया है। किशोरी की मां शादियों में खाना बनाने का काम करती है। पिता मजदूरी करते हैं। बच्ची जब घर में अकेली थी तब आरोपी उसके घर में घुसा और रेप की वारदात को अंजाम देकर भाग गया। इतना ही नहीं उसने पीड़िता सहित उसके भाई-बहनों को जान से मारने की धमकी भी दी है।

आपकों बता दे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि परिवार रविवार को सारा दिन लोहिया नगर थाने पर अपना मुकदमा दर्ज कराने के लिए घूमता रहा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आज सोमवार को जब हम लोगों को इसकी जानकारी मिली तो हम लोग यहां मुकदमा लिखाने आए हैं। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा करा रहे हैं।

जिसके बाद सचिन सिरोही ने कहा कि पीड़िता पहले ही गरीब है, उसकी इज्जत को भी जेहादी ने तार-तार किया। पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। लोहिया नगर थाने में गुलफाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।