Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 23 साल के एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उमेश कुमार गुरुवार सुबह पुलिस थाने के पास मृत पाया गया और उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस उसे तुरंत बीजेआरएम अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उमेश के परिवार में उसकी मां, बड़ा भाई और बहन हैं जो जहांगीरपुरी इलाके में रहते हैं। वो आजादपुर मंडी में मीट की दुकान पर काम करता था। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे निजी दुश्मनी का संदेह है, लेकिन जांच जारी है। जांच के दौरान पता चला कि बुधवार रात उमेश अपनी मां से यह कहकर घर से निकला था कि वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जा रहा है।

परिवार के लोगों को शक है कि पार्टी के दौरान उमेश पर हमला किया गया और हमलावरों ने उसे इलाके की एक गली में फेंक दिया। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ दिन पहले उमेश का इलाके के एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था, जिसे बाद में सुलझा लिया गया था। पुलिस ने बताया कि संदिग्धों की पहचान के लिए वारदात की जगह और आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। आगे की जांच जारी है।