Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

UP: रायबरेली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार को एक महिला और उसके प्रेमी को अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पति का शव पास के खेत में मिला। मृतक की पहचान मनीष सैनी के रूप में हुई है। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मालिन के पुरवा में हुई।

पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों रूबी (मनीष की पत्नी) और सुनील कोहली (रूबी का प्रेमी) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साजिश के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी रायबरेली यशवीर सिंह ने बताया, "थाना शिवगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत सात तारीख को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मनीष सैनी नाम के व्यक्ति  की डेथ बॉडी गांव के पास ही खेत में मिली है। उस पर चोेंट के निशान थे, प्रथम दृश्य का हत्या का मामला था। पुलिस ने इसमें हत्या का मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की। तथ्य निकलकर आए कि मृतक जो मनीष सैनी है उसकी पत्नी रूबी और रूबी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सुनील कोहली के साथ मिलकर इसकी हत्या की है, इसको गोली मारा गया है। पोस्टमार्टम में गोली के निशान आए हैं। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई है। वे लंबे समय से इसकी योजना बना रहे थे। दोनों के चार पांच साल से अवैध संबंध में थे।"