Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

Noida: 1500 रुपये को लेकर दोस्तों में विवाद, नाले में धक्का देकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

Noida: नोएडा सेक्टर 64 में 1,500 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक 'दोस्त' से झगड़ा होने के बाद एक 35 साल के शख्स को उसकी के दोस्त ने नाले में कथित तौर पर धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जो आरोपी रविंद्र के साथ फुटपाथ पर रहता था।

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर बहस हुई। कहासुनी के दौरान, रविंद्र ने राहुल पर पत्थर से हमला किया और उसे पास के नाले में धकेल दिया। राहुल नाले में डूब गया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।