Breaking News

जल्द ही तेलंगाना में भी SIR करा सकता है चुनाव आयोग     |   राष्ट्रपति ने 'वीबी-जी राम जी विधेयक, 2025' को मंज़ूरी दी     |   आगरा में बेसमेंट निर्माण के दौरान हादसा, 7 लोग मलबे में दबे     |   दक्षिण अफ्रीका: पब में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत     |   पश्चिम बंगाल: TMC से निलंबित हुमायूं कबीर का ऐलान, नई पार्टी बनाकर 294 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव     |  

मेरठ: निठारी बनने से बचा मैनापूठी, एक्सपर्ट्स ने परिजनों को दी खास सलाह, पुलिस बोली- अलर्ट रहना जरूरी

मेरठ के सरुरपुर थाना क्षेत्र के मैनापूठी गांव में नाबालिग युवकों से कुकर्म का बड़ा खुलासा हुआ है। गांव में परचून की दुकान चलाने वाला 37 साल का अजीत किशोरों, युवकों से अनैतिक संबंध बनाता था। उसने कमरे में हिडन कैमरा सेट किया था। जिसमें सारी चीजें रिकार्ड करता, बाद में इन्हीं पोर्न वीडियोज को देखकर कुकृत्य करता। कुछ वीडियो लीक होने के कारण उसकी हकीकत खुली। गांववालों की शिकायत पर उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।

आपको बता दे अजीत पिछले 1 साल से दुकान की आड़ में यह घिनौना काम कर रहा था। गांव वालों का आरोप है कि इस काम में अजीत की मां भी शामिल है। आरोपी को नहीं रोका जाता तो ये सिलसिला चलता रहता। दूसरा निठारी कांड मेरठ में होता। पुलिस और काउंसलर्स के अनुसार आरोपी बहुत घिनौनी तौर पर मानसिक बीमार है, जो किसी भी हद तक जा सकता था।

जहां आरोपी की जांच से लेकर पकड़ने तक पूरे मामले में जुड़े सरुरपुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला के अनुसार आरोपी की मानसिकता बेहद घटिया और साइकलोजिकल इल वाली है। वो कुछ भी कर सकता था। वक्त पर शिकायत नहीं होती, मामला न खुलता तो आरोपी कुछ भी कर सकता था। वो युवतियों, बच्चियों को भी शिकार बना सकता था। इससे घटिया लेवल तक चला जाता। ये सब करने का कारण अपना मजा बताता है। निठारी जैसा कांड मेरठ में हो सकता था। ऐसे लोगों से अलर्ट रहना जरूरी है। अपने बच्चों को भी काउंसलिंग करें, गुड टच बेड टच बताएं ऐसी घटनाएं तुरंत साझा करें। 

अब इस मामले पर एक्सपर्ट्स की राय पढ़िए
वहीं इस पूरे मामले पर मनोचिकित्सक डॉ. कशिका जैन कहती है बच्चों, उम्रदराज महिलाओं, पुरुषों, समलैंगिकों और जानवरों के साथ अनैतिक कृत्य करने के मामले जो लगातार बढ़ रहे हैं इसके पीछे मेन वजह ऑनलाइन कंटेट है। सोशल मीडिया पर इतना एडल्ट कंटेंट भरा पड़ा है हर कोई उसे आसानी से देखता रहता है। सबके लिए अवेलवल है। इसे देखकर लोगों के मन में ऐसे ख्याल आते हैं। उनका फेंटेसी लेवल बहुत हाई हो जाता है। उसे पाने के लिए वो हर हद तक गुजर रहे हैं। यही चीज धीरे-धीरे मानसिक रोग बन जाती है। उस वक्त ऐसे लोग ये भूल जाते हैं कि वो किसके साथ संबंध बना रहे हैं। 

इस मामले में मनोचिकित्सक डॉ. रवि राणा कहते हैं समाज में इस तरह के आरोपी खतरनाक हैं। ये कहीं किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इनकी इच्छा इतनी बढ़ने लगती है कि ये किसी की जान भी ले सकते हैं। ऐसे लोगों को उस वक्त सिर्फ अपनी खुशी को हासिल करने की महतवाकांक्षा होती है। अक्सर रेप मर्डर की घटनाएं होती हैं वो इसी का उदाहरण हैं। समय पर आरोपी नहीं पकड़ा जाता तो इस केस में भी ऐसा हो सकता था। जिस तरह पोर्न देखकर वो संबंध बनाता, उस दौरान अपने ही वीडियो रिकार्ड करता फिर उन्हें देखता ये एक मानसिक रोग है।