Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Uttar Pradesh: पीलीभीत में सरकारी खजाने में सेंध, सात महिलाएं गिरफ्तार

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पुलिस ने सरकारी खजाने में सेंध लगाकर करोड़ों रुपये का गबन करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने बताया कि पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी के इस मामले में शामिल सात महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये मामला 'जिला विद्यालय निरीक्षक' के कार्यालय से जुड़ा है। मुख्य आरोपी इल्हाम-उर-रहमान शम्सी, जो मूल रूप से बीसलपुर के 'जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज' में कार्यरत था, लेकिन जिसे 'जिला विद्यालय निरीक्षक' कार्यालय में अटैच किया गया था, उसने वेतन बिल और टोकन जारी करने के संबंध में अपनी जिम्मेदारियों का दुरुपयोग किया।

उसने फर्जी बेनेफिशियरी आईडी तैयार कर सरकारी धन को अपनी पत्नियों और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किया। जांच में पता चला कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से 5.5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का गबन किया था।

जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने सुनियोजित तरीके से साढ़े पांच करोड़ से अधिक का गबन किया है। पुलिस अब तक इस राशि को अलग-अलग खातों में फ्रीज करा चुकी है।