Breaking News

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- पहले राहुल जी को सुनें, उसके बाद ही प्रधानमंत्री को बोलने देंगे     |   बेंगलुरु मेट्रो में किराए को लेकर हुई बढ़ोतरी 9 फरवरी से लागू होगी     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अभी भी ट्रैफिक जाम     |   दिल्ली: सिख फ़ॉर जस्टिस के आतंकी पन्नू के स्लीपर सेल के दो गुर्गे गिरफ्तार     |   इजरायल ने गाजा ब्रिगेड के कमांडर अल-हबील का किया काम तमाम, हमास में मची खलबली     |  

फरीदाबाद में कश्मीरी चिकित्सक गिरफ्तार, 360 Kg से ज्यादा विस्फोटक और हथियार बरामद

Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद में एक कश्मीरी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से लगभग 360 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, ये अभियान फरीदाबाद पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चलाया गया। आरोपी की पहचान मुजम्मिल शकील के रूप में हुई है, जो अल फला यूनिवर्सिटी में शिक्षक के रूप में कार्यरत था।

फरीदाबाद पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि संयुक्त टीम ने डॉक्टर को गिरफ्तार किया, जो श्रीनगर में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के मामले में भी वांछित था।

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के कमरे से लगभग 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जैसे संदिग्ध विस्फोटक, एक कैरम कॉक राइफल, दो ऑटोमैटिक पिस्तौल, 84 कारतूस, पांच लीटर रसायन, 20 टाइमर बैटरियां और 14 बैग बरामद किए गए।