Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

रायबरेली में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले की जांच तेज

रायबरेली में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले की जांच तेज हो गई है। यूपी ATS फर्जी जन्म प्रमाण पत्र की जांच कर रहा है। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में PFI जांच के घेरे में है।  सालोंन और छतोह ब्लॉकों में फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर एजेंसियां सतर्क हो गई है। 

केरल के PFI सदस्य के पास फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिला था। कर्नाटक में एक युवक के पास भी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिला था। 

जांच के लिए दोनों राज्यों की पुलिस ने रायबरेली पहुंचकर जांच की थी। विधायक अशोक कुमार कोरी की शिकायत पर जांच हुई थी। जांच के बाद 20 हजार फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का खुलासा हुआ। 

फर्जी प्रमाण पत्र के तार केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र से भी जुड़े है। जिसके बाद ATS ने पुलिस और पंचायत विभाग से भी रिपोर्ट मांगी। इतना ही नहीं आरोपी पंचायत सचिव का खाता भी फर्जी निकला।