Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |   राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   अरुणाचल में चीनी घुसपैठ की खबरों के बीच जयशंकर-राजनाथ की मुलाकात     |   'आज तीन बजे से चर्चा शुरू करेंगे, मैं हर सवाल का जवाब देने को तैयार' अमित शाह ने विपक्ष को दिया चैलेंज     |  

हरियाणा के सोनीपत में पिता ने नौकर से कराई बेटे की हत्या

हरियाणा के सोनीपत में एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।  घटना रविवार को छतेहरा गांव में हुई। अधिकारी ने बताया कि राकेश ने पुलिस को बताया कि उसके मौसेरे भाई निकू की हत्या कर दी गई है।

मामले में निकू के पिता रणवीर और उसके नौकर अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा, "हमें मौके पर खून बिखरा हुआ मिला। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई और फिर किसी हथियार से उसकी गर्दन काट दी गई।" पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस ने कहा, "हमने श्मशान घाट से राख और हड्डियां बरामद की हैं। आरोपितों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।"

गांव छतैहरा में ग्रामीण ने नौकर से अपने बेटे की हत्या करवा दी। नौकर ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया और उसके बाद रस्सी व कपड़े से गला घोट दिया। जिसके बाद बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

परिवार के अन्य लोगों और पड़ोसी को शव की स्थिति को देखकर संदेह था, जिस पर नौकर से पूछताछ की तो भेद खुला। बेटा शराब पीने का आदी था और झगड़ा करता था, जिसे चलते पिता ने वारदात को अंजाम दिलाया। ताऊ के लडक़े की शिकायत पर बरोदा थाना में मृतक के पिता व नौकर के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।