दिल्ली के मोती नगर स्थित डीडीए पार्क में हुई चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह घटना आठ फरवरी को शाम 5:30 से 6:00 बजे के बीच हुई। मृतक की पहचान 16 वर्षीय नौवीं कक्षा के छात्र जावेद के रूप में हुई है। घायल नाबालिग को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी सर्जरी हुई है।
डीसीपी शरद भास्कर ने बताया, “शाम करीब 6:37 बजे हमें सूचना मिली कि एक नाबालिग को मृत लाया गया है। उसकी पीठ पर चाकू से वार किया गया था। वह नौवीं कक्षा में पढ़ता था। उसे अन्य चोटें भी आई थी। फिर करीब 7:50 बजे हमें सूचना मिली कि एक अन्य युवक को भी पीठ पर चाकू मारा गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी सर्जरी हो चुकी है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या ये मामले आपस में जुड़े हुए हैं।”
मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोती नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच जारी है।
चाकूबाजी की अलग-अलग घटनाओं में एक नाबालिग की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती
You may also like
प्रयागराज में बारात ले जा रही दो कारें नहर में गिरीं, दूल्हे के दो दोस्तों की मौत.
हरिद्वार में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन.
UP: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार.
बारिश के लिए तरसा जम्मू और कश्मीर, सर्दियों में रिकॉर्ड 85% सूखा.