Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

मेरठ में फरसा मारकर फोड़ा कांस्टेबल का सिर, कनेक्शन काटने गई टीम के साथ गया था पुलिसकर्मी

मेरठ में पुलिसकर्मी पर पिता, बेटे ने फरसे से हमला कर दिया। बाप, बेटे ने मिलकर पुलिसकर्मी राहुल कुमार के सिर पर वार किया। उसे फरसा मारा। इससे कांस्टेबल का सिर फूट गया और खून बह निकला। वहीं सूचना पर मौके पर पुलिस की और टीमें पहुंची। वहीं घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। टीम विधिक कार्यवाही कर रही है।

मीडिया से बात करते हुए सूरजपाल सिंह ने बताया कि मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिंधावली का है। जहां एक कस्टमर सतीश के यहां बिजली बकाया चल रहा है। शुक्रवार को टीम बकाएदार का कनेक्शन काटने पहुंची। टीम के साथ पुलिसकर्मी कांस्टेबल राहुल कुमार भी था। जैसे ही टीम ने बकाएदार का कनेक्शन काटा तो कस्टमर भड़क गए।

जिसके बाद पिता, बेटा दोनों ने मिलकर टीम के साथ झगड़ा कर दिया। ग्राहक टीम के साथ बदत्तमीजी करने लगे। तभी कांस्टेबल राहुल कुमार बीचबचाव करने आए। तो गुस्साए पिता, बेटे ने मिलकर फरसा उठा लिया। पुलिसकर्मी के सिर पर फरसे से वार कर दिया। इससे राहुल का सिर फट गया। उसके सिर से खून निकलने लगा। तभी टीम ने राहुल को जिला अस्पताल भेजा। साथ ही टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव सिंधावली में बिजली विभाग के साथ विजिलेंस की टीम छापेमारी कर रही थी। उसमें एक बकाएदार सतीश के घर में टीम बिजली कनेक्शन काटने गई थी। तब बकाएदार सतीश ने कांस्टेबल राहुल कुमार के साथ बदत्तमीजी कर दी और उसके सिर पर वार कर दिया। इससे राहुल कुमार घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सतीश कुमार के खिलाफ बिजली विभाग की टीम की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही सतीश को अरेस्ट कर लिया है।