हल्द्वानी के राम मंदिर बगीचा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां शराब के नशे में बड़े भाई संदीप जायसवाल ने अपने बीमार छोटे भाई सोनू जायसवाल पर लोटे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल के मुताबिक, आरोपी आर्थिक तंगी और भाई की बीमारी के चलते तनाव में था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 4 घंटे के भीतर आरोपी को 32 बोर रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
हल्द्वानी में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, लोटे से वार कर उतारा मौत के घाट
You may also like
Delhi: शाहबाद डेयरी में सक्रिय गैंग का सरगना गिरफ्तार, एमसीओसीए के तहत कार्रवाई.
भारत ने 2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र नियमित बजट में 3.52 करोड़ डॉलर का दिया योगदान.
Uttarakhand: रिहायशी मकान में भीषण आग, लाखों का कीमती सामान जलकर राख.
हल्द्वानी में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, लोटे से वार कर उतारा मौत के घाट.