Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

मेरठ में सड़क पर खौफनाक वारदात, तीन बुलेट सवार युवकों पर जानलेवा हमला

मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में बीच सड़क पर तीन बुलेट सवार युवकों पर हुए जानलेवा हमले का 19 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें वीडियो में लगभग पांच हमलावर दिख रहे है, जिनमें दो नकाबपोश और तीन खुले चेहरे वाले युवक शामिल हैं जो लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं।

फुटेज में साफ दिखाई देता है कि हमलावर एक युवक को जमीन पर पटककर उसके चेहरे पर लातों से हमला कर रहे हैं। हमला इतना अचानक और खौफनाक था कि तीसरा युवक मौके से किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि घटना 6 नवंबर की है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान के लिए वीडियो के आधार पर जांच तेज कर दी है।

वही इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाइक पर तीन युवक सवार हैं। जिनसे कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं यह मामला थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र का है। पुलिस ने इस का संज्ञान लिया है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। यह घटना 6 नवंबर की है। इसमें युवकों को चिन्हित किया जा रहा है और जल्दी इनको गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।