Breaking News

तमिलनाडु के कड्डालूर में घर की दीवार गिरी, दो महिलाओं की मौत     |   BCCI अब ICC के सामने एशिया कप ट्रोफी का मुद्दा उठाएगा     |   बंगाल: चुनाव ड्यूटी का पालन न करने पर लगभग 1,000 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी     |   बिहार: RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल     |   पंजाब में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला     |  

एनकाउंटर में मारा गया हिस्ट्रीशीटर अमित जोस, दर्ज थे 35 मुकदमे,

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को मार गिराया। मृतक की पहचान 32 साल के अमित जोस के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर हिस्ट्रीशीटर को जयंती स्टेडियम के पास अपने एक साथी के साथ दोपहिया वाहन पर देखा गया। बाइक सवार भागने में सफल रहा, जोस स्टेडियम की ओर भागा और फिर पुलिस पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में वो मारा गया।

एसएसपी ने बताया कि जोस जून में दर्ज हत्या के एक मामले में फरार था। उस पर 30,000 रुपये का इनाम था। जोस के खिलाफ हत्या और लूट सहित लगभग 35 मामले दर्ज थे।