Breaking News

दिल्ली साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' रैकेट का किया भंडाफोड़, बंगाल से तीन गिरफ्तार     |   राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत देने से इनकार     |   बेंगलुरु में KRV कार्यकर्ताओं का BEL सर्कल पर विरोध प्रदर्शन, हिंदी साइनबोर्ड तोड़ा     |   चढ़ावा चोरी मामला: SIT को जांच पूरी करने के लिए मिला 15 दिन का अतिरिक्त वक्त     |   घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |  

UP News: गाजियाबाद में शरीर स्कैन करके पुलिसकर्मी ने बताई नागरिकता, विभाग ने जारी की चेतावनी

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक पुलिसकर्मी उस वीडियो के वायरल होने के बाद अपने वरिष्ठ अधिकारियों के शिकंजे में आ गया है, जिसमें वो लोगों को मोबाइल फोन से स्कैन करके उनकी नागरिकता का पता लगाने की धमकी देता दिख रहा है।

थाना प्रभारी पुलिसकर्मी ने ये दावा करके लोगों को डराने की कोशिश की कि उसका मोबाइल फोन उनकी राष्ट्रीयता का पता लगा सकता है। वीडियो में पुलिसकर्मी एक व्यक्ति की पीठ पर मोबाइल फोन रखकर उसकी 'नागरिकता जांच' करता हुआ दिख रहा है।

क्षेत्रीय एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा, "हमें पता चला है कि ये वीडियो कौशांबी में चलाए जा रहे एक इलाके में तलाशी अभियान के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। इस अभियान के दौरान अस्थायी घरों में रहने वाले लोगों से थाना प्रभारी पूछताछ कर रहा था। उसे उसके इस व्यवहार के लिए कड़ी चेतावनी दी गई है और उसे दोबारा ऐसा न करने का आदेश दिया गया है।"