Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

कूड़ा बीनने वाले गिरोह ने दिनदहाड़े कोठी में घुसकर की चोरी, पुलिस कर रही तलाश

मेरठ में कचरा चुगने वाले गिरोह की महिलाओं ने दिनदहाड़े कोठी में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ये महिलाएं ग्रुप में आईं। कचरा चुगते-चुगते एक कोठी का लोहे का मेन गेट खोला और अंदर घुस गईं। इन महिलाओं का पूरा कारनामा कोठी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन महिलाओं की तलाश कर रही हैं।

आपको बता दे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहनपुर में मेन रोड पर नामचीन लोगों की कोठियां हैं। यहीं पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की भी कोठी है। इसी लाइन की एक कोठी में 5 महिलाएं हाथ में कचरा चुगने की बोरी लेकर घुस गईं। कोठी में लगे सीसीटीवी में ये सारी घटना कैद हो गई। 

वीडियो में साफ दिख रहा है कि चार से पांच महिलाएं हाथ में कचरे की बोरी लेकर कोठी का गेट खोलती हैं। इसके बाद कोठी में एंट्री लेती हैं। पहले ये महिलाएं कोठी के गार्डन को देखती हैं। वहां लगे फूल, पत्तियों को छूती, तोड़ती हैं। इसके बाद धीरे-धीरे अंदर घुसती चली जाती हैं। अंदर घर की एंट्री और गैराज तक पहुंच जाती हैं। एंट्री गेट लॉक था इसलिए घर में अंदर नहीं घुस पातीं तो ये पूरा गिरोह गैराज की ओर चला जाता है। गैराज में जाकर वहां जो भी सामान रखा था उसे चुराकर बोरी में रखकर ले जाती हैं। 

जहां मकान मालिक ने पुलिस को वीडियो सौंपकर मामले की जांच के लिए कहा है। वहीं पुलिस इस गिरोह की तलाश में जुट गई है। जो इस तरह इलाके में चोरियां कर रहा है।