Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

श्रावस्ती में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोग मृत पाए गए, पुलिस जांच में जुटी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जिले के कैलाशपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक परिवार के तीन छोटे बच्चों सहित पांच लोगों के शव संदिग्ध हालत में घर से बरामद किए गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि जिले के इकौना थाना अंतर्गत कैलाशपुर गांव से सूचना मिली कि एक परिवार के पांच लोग घर के कमरे में मृत पाए गए हैं।

मृतकों की पहचान रोज अली (35), रोज अली की पत्नी शहनाज (30), इनके तीन छोटे बच्चे तबस्ससुम (06), गुलनाज (04) और मोइन (02) के रूप में की गयी है। सभी घर के एक कमरे में सो रहे थे। सुबह इनके शव बरामद हुए।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अभी तक घटना के पीछे के कारण की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस का जांच दल और फोरेंसिक टीम घटनास्थल के साथ शवों की गहन जांच कर रही है।