Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |   राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   अरुणाचल में चीनी घुसपैठ की खबरों के बीच जयशंकर-राजनाथ की मुलाकात     |   'आज तीन बजे से चर्चा शुरू करेंगे, मैं हर सवाल का जवाब देने को तैयार' अमित शाह ने विपक्ष को दिया चैलेंज     |  

फुटबॉल खेलते समय झगड़ा, बेटे की शिकायत पर बाप ने खोया आपा

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने डीएलएफ फेज थ्री हाउसिंग सोसाइटी पार्क में फुटबॉल खेल रहे बच्चों के बीच हुए झगड़े के दौरान 12 साल के लड़के पर रिवॉल्वर तानने के आरोप में 35 साल के शराब व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है।  ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है।

पुलिस ने व्यवसायी प्रतीक सचदेवा की लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली है। उसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे लैगून अपार्टमेंट के पार्क में हुई, जहां कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे।

बच्चों के बीच झगड़ा हो गया और उनमें से एक ने घर जाकर अपने पिता को लड़ाई के बारे में बताया। पुलिस ने बताया कि गुस्साया आदमी अपनी रिवॉल्वर लेकर पार्क में गया और 12 साल के लड़के पर तान दी।

वीडियो में सचदेवा की पत्नी को पार्क में आते और पति को वहां से जाने के लिए कहते हुए देखा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद डरे हुए लड़के को रिश्तेदार के घर भेज दिया गया।

लड़के के पिता की शिकायत पर डीएलएफ फेज थ्री पुलिस स्टेशन में सचदेवा के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

अधिकारी ने कहा, "हमने आरोपित शराब व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर लिया है। जांच के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। जांच जारी है।"