Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

मेरठ IIMT कॉलेज में छात्रों में मारपीट, बीच सड़क में चले लात-घूंसे

मेरठ के IIMT कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में आपस मे विवाद हो गया। कॉलेज के बाहर गली में छात्रों में आपस में मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि छात्रों ने आपस में लात, घूंसों से पिटाई की है। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी चैक कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दे बताया जा रहा है कि LLB के छात्र गगन गुज्जर पर कुछ युवकों ने गोलियां चलाई हैं। इससे छात्र की जान बाल बाल बची है। छात्र पर लाठी डंडों से भी वार किया गया। घायल छात्र को गंगानगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वही इस पूरे मामले में एसपी देहात डॉ राकेश कुमार ने बताया कि गंगानगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगानगर में प्राइवेट कॉलेज के बाहर छात्रों में विवाद हुआ है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।