Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

मेरठ: भाजपा विधायक के जमीन कब्जाने से परेशान किसानों ने संगीत सोम को बताया दर्द

मेरठ में भाजपा के राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर पर जमीन और रास्ता कब्जाने का आरोप लगाने वाले पीड़ित शुक्रवार को सरधना विधायक संगीत सोम के पास पहुंचे। पीड़ितों ने संगीत सोम के घर पर पहुंचकर हंगामा, प्रदर्शन कर नारेबाजी कर दी। पीड़ित एक्स आर्मीमैन, किसानों और महिलाओं ने पूर्व विधायक से अपनी जमीन वापस दिलाने के लिए गुहार लगाई। 

मीडिया से बात करते हुए संगीत सोम ने कहा कि वो रास्ता मेरे द्वारा बनवाया हुआ था। मैंने अपनी विधायक निधि से वो सड़क बनवाई थी। सड़क तो सार्वजनिक होती है। अब क्या हुआ ये जांच का विषय है। मैं खुद अफसरों से इस मामले में बात करुंगा।

आपको बता दे पावलीखास विनायक विद्यापीठ से सटकर कुछ एक्स आर्मीपर्सन, किसानों की जमीनें हैं। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि विधायक सोमेंद्र तोमर ने उनके प्लाटों पर कब्जा किया है। यहां से जो सार्वजनिक रास्ता है उसे भी भाजपा नेता ने कब्जा लिया है। पीड़ित महिला, पुरुष हाथों में तख्ती, पोस्टर लेकर संगीत सोम के घर पहुंचे। 

जहां पीड़ितों ने पूर्व विधायक से कहा कि हमारे प्लॉटों पर जाने वाला रास्ता जो सार्वजनिक सड़क थी। जिसे खुद संगीत सोम ने सरधना विधायक रहते वक्त बनवाया वो अब निजी रास्ता बन चुकी है। भाजपा नेता हमें वहां से निकलने नहीं देते। उसे अपनी जमीन बताते हैं। वहां से सरधना विधायक के नाम वाला पत्थर भी उखाड़कर अपने संस्थान का नाम लिखा दिया है।

वहीं भाजपा नेता और सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि वो रास्ता मेरा ही बनवाया हुआ था। मेरी ही निधि के पैसे से वो रास्ता बना था। सावर्जनिक रास्ता है क्यों बंद किया गया है यह बात की जाएगी, अफसरों से भी बात करुंगा आखिर ये रास्ता क्यों बंद किया गया। पीड़ित मेरे पास आए हैं उन्होंने शिकायत की है कि सार्वजनिक रास्ता बंद किया गया है, ये सच्चाई है मैंने ही रास्ता बनवाया था। बंद क्यों हुआ इसको जरूर देखूंगा।