Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, बीमा पॉलिसी के नाम पर करते थे ठगी

Noida: नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए लैप्स बीमा पॉलिसी की रकम वापस दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सेक्टर-10 से आरोपियों को दबोचा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में वरुण शर्मा (30 वर्ष), निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश, मदन गुप्ता (करीब 39 वर्ष), निवासी मैनपुरी उत्तर प्रदेश और प्रदीप वर्मा (करीब 33 वर्ष), निवासी खगड़िया बिहार शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लैपटॉप, आठ स्मार्ट मोबाइल, आठ कीपैड फोन, तीन पीएनटी फोन और 15 कॉलिंग डाटा शीट बरामद की हैं।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फर्जी डाटा के जरिए लोगों को बीमा पॉलिसी और रियल एस्टेट निवेश के नाम पर झांसा देते थे और 10,500 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की ठगी करते थे। अब तक करीब 20 बैंक खातों में जमा 1 करोड़ 20 लाख रुपये फ्रीज किए जा चुके हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।