Breaking News

हिमाचल: सोलन के पास एक चलती कार पर गिरी चट्टान, एक की मौत, दो लोग घायल     |   AAP सरकार के पास फंड था, लेकिन तब न यमुना साफ हुई और न सड़कें बनीं: CM रेखा गुप्ता     |   पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली HC का बड़ा आदेश, अस्थायी तौर पर अतिरिक्त PSO मिलेगा     |   पीएम मोदी का नया संदेश, बोले- 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराएं     |   'हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा...', पीएम मोदी ने Instagram पर की अपील     |  

Uttar Pradesh: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ होने के बाद कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं। कुल 16 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। गिरोह का एक सदस्य अब भी फरार है। यह कॉल सेंटर 'कोमोपावर इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड' के नाम से चल रहा था।

एडीसीपी किरण यादव ने बताया, "साइबर सेल को सूचना मिली थी कि विभूतिखंड में एक फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है और हमने उस सूचना के आधार पर छापेमारी की। उनसे पूछताछ में पता चला कि वे उन बेरोजगार युवाओं का डेटा उनकी वेबसाइट से डाउनलोड करते थे जिन्होंने नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया होता था, और फिर उनसे संपर्क करते थे। वे उन्हें विश्वास दिलाते थे कि वे Naukri.com से बात कर रहे हैं और उन्हें नौकरी दिला देंगे। और इसी बहाने वे उनसे पैसे ऐंठते थे।"