Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

केतन हत्याकांड में FDA का बड़ा एक्शन, आरोपी सिया गोयल के पिता की दुकान सील

केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल के पिता से जुड़ी कंपनी बी. जी. गोयल एंड कंपनी पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है. पुणे के मार्केट यार्ड, गुलटेकड़ी स्थित कंपनी परिसर में की गई जांच के दौरान हल्दी पाउडर (संत ब्रांड और साधु ब्रांड), तिल और सोयाबीन चंक्स के नमूने लिए गए.

जांच के दौरान 4,172 किलोग्राम खाद्य सामग्री, जिसकी अनुमानित कीमत 8,14,630 रुपये है, को लेबलिंग में अनियमितता और मिलावट की आशंका के आधार पर जब्त कर लिया गया. एफडीए ने इन उत्पादों के चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं. अंतिम कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी.

एफडीए अधिकारियों के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक प्रावधानों का पालन नहीं किया था. साथ ही, खाद्य लाइसेंस में जरूरी संशोधन भी नहीं कराया गया था. इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए एफडीए ने कंपनी को अगले आदेश तक कारोबार बंद रखने का नोटिस जारी किया है. इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर आरोप है कि उन्होंने 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले की पहाड़ी चढ़ाई के दौरान सिया के मंगेतर केतन अग्रवाल (25) को खाई में धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।