Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

फिरोजाबाद पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगो की गई जान, पांच गंभीर रूप से घायल

शिकोहाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हो गया जिसके धमाके से आस-पास के कई मकान ढह गए। आशंका जताई जा रही है कि ढहे मकानों के मलबे में कई लोग दब गए हैं। और एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 10:00 बजे नौशहरा गांव में हुआ है। डीएम और एसएसपी सहित तमाम अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 

दरअसल घटना फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के नौसेहरा की है। जहां पर नेशनल हाईवे पर चंद्रपाल के मकान को किराए पर लेकर भूरा खान ने पटाखों का गोदाम बनाया था। सोमवार देर रात्रि 10:30 बजे पटाखे में किसी कारण आग लग गई। संभावना यह भी जताई जा रही है कि पास में मजदूर खाना बना रहे थे जिससे उठी चिंगारी पटाखे तक पहुंच गई। पटाखे में आग लगने से तेज विस्फोट हुआ और आसपास के तीन मकान की दीवारें गिर गई। कई मकानों की दीवारों में दरार आ गई घटनास्थल से कुछ ही दूर पर स्थित एक मकान के अंदर लकड़ी बेड बनाने वाले परिवार के 5 लोगो की मृत्यु हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। डीएम रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित सहित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे जहां पर तीन जेसीबी से बचाव कार्य जारी रहा तो वही आगरा जॉन के आईजी दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे है 

आपको बता दें कि यह मामला शिकोहाबाद के लिए पहला नहीं है वर्ष 2017 में भी एक इसी प्रकार से इंडस्ट्री एरिया स्थित वीड्स मोती की फैक्ट्री में अवैध रूप से बना रहे थे। पटाखे में तेज धमाके के साथ आग लग गई थी। जिसमें सात मजदूर जलकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान पांच श्रमिकों की मौत हो गई थी। इस हादसे से लोगों ने करीब सात वर्ष पहले हुए हादसे की याद दिला दी।