Breaking News

SC ने राज्यपाल की शक्तियों पर प्रेसिडेंशियल रेफरेंस को लेकर फैसला सुरक्षित रखा     |   नेपाल में अंतरिम पीएम के लिए कुलमन घिसिंग का नाम Gen-Z ग्रुप ने आगे किया     |   नेपाल: आर्मी हेडक्वार्टर के बाहर झड़प, Gen Z प्रोटेस्टर गुट आपस में भिड़े     |   नेपाल: आर्मी चीफ ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को मौजूदा हालात की जानकारी दी     |   नेपाल में फंसे भारतीय को भारतीय दूतावास की मदद से सुरक्षित बिहार लाया गया     |  

Meerut: कोचिंग से शुरू हुए झगड़े में बने जान के दुश्मन, मवाना में युवक पर फायरिंग की इनसाइड स्टोरी

मेरठ के मवाना में रविवार रात यश नामक युवक को तीन लड़कों ने मिलकर गोली मार दी। आरोपी युवकों ने तड़ातड़ 5 राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली यश के पैर और पेट के पास लगी। पीड़ित की हालत गंभीर है वो अस्पताल में भर्ती है। वहीं पुलिस ने सोमवार को इस वारदात से जुड़े 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। दो में से एक आरोपी के पैर में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगी है।

जहां पुलिस पूछताछ में पता चला कि युवकों ने रविवार को अचानक ही फायरिंग नहीं की थी बल्कि युवकों के दोनों पक्षों में पिछले 4 महीने से झगड़ा चल रहा था। ये झगड़ा स्कूल, कोचिंग से शुरू हुआ था जो अब तक चल रहा था। दोनों ही पक्ष के युवक अपना वर्चस्व दिखाने में तुले थे। रविवार को ये वारदात हो गई।

आपको बताते चलें कि रात करीब 9 बजे एक विवाद के दौरान थाना-तहसील तिराहे पर कुछ लोगों ने यश निवासी ग्राम गुढा पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यश को दो गोली पैर में और एक गोली बगल में लगी। व्यस्त तिराहे पर हुई घटना से अफरा तफरी मच गई। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए और आसपास मौजूद लोग घायल को पास ही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में परिजनों की ओर से थाना मवाना में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जहां पर आरोपी मिकुल और पीड़ित यश दोनों ही लड़के एक ही क्लास में पढ़ते हैं। दोनों लड़कों की कोचिंग में पढ़ने वाले एक दोस्त ने पुलिस को बताया कि यश और मिकुल का पिछले 4 महीने से झगड़ा चल रहा है। दोनों खुद को ज्यादा बड़ा बताते हैं। इसको लेकर पहले भी इनकी भिड़ंत हो चुकी है। वहीं कुछ लड़कों ने महिला मित्र का मामला भी बताया है। जिसके चलते मिकुल और यश में झगड़ा बढ़ता जा रहा था। पुलिस इस एंगल को भी जांच रही है।

वहीं साथ पढ़ने वाले दूसरे लड़कों ने बताया कि मिकुल, यश कई बार झगड़ चुके हैं। पहले भी पुलिस तक मामला पहुंचा था और बाद में दोनों में सुलह कराई गई। लगभग 15 दिन पहले भी झगड़ा हुआ और शांत हो गया। लेकिन रविवार को जब यश कॉफी शॉप में बैठा कॉफी पी रहा था। तब मिकुल अपने दो और दोस्तों के साथ दुकान के बाहर बुलेट से आया। उसने बुलेट रोकी।

नशे की हालत में अपनी बुलेट पर तहसील रोड पर घूम रहा था जैसे ही उसने यश को चाय के खोखे पर बैठा देखा तो उनके वहां भाषा हुई और तुरंत ही आरोपी ने यश ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मवाना थाने के सामने लाइब्रेरी में मात्र चार दिन से ही यश पढ़ाई कर रहा था कुछ छात्रों का कहना है कि आरोपी चार दिन से यश का पीछा कर रहा था।

इस पूरे मामले में एसपी देहात डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार शाम के समय कूड़ी कमालपुर पुल के पास बुलट सवार दो आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमे एक आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया। घायल का नाम मिकुल उर्फ हैप्पी भाटी पुत्र सुरेंद्र निवासी सैफपुर कर्मचंदपुर है। जबकि उसके दूसरे साथी अनमोल भाटी पुत्र सेठपाल निवासी सेफपुर कर्मचदपुर को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं। एसओ मवाना ने बताया कि घटना में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।