Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

मेरठ चौकी के पास फायरिंग करने वालों से मुठभेड़, 8 घंटे में 2 बदमाशों तक पहुंची पुलिस

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की मोदीपुरम पुलिस चौकी के पास शनिवार को फायरिंग करने वाले 2 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। सरेआम फायरिंग करने वालों को पुलिस ने 8 घंटे में ही अरेस्ट कर लिया। दोनों बदमाश भागने की फिराक में थे। तभी पुलिस की तरफ से चलाई गई आत्मरक्षार्थ गोली में दोनों घायल हो गए।

आपको बता दे शनिवार को डोरली के गेट पर कुछ युवकों ने मिलकर फायर किए थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत थी। वहीं फायरिंग में गोली दीपू नामक युवक के सीने में सीधी तरफ जाकर लगी थी। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया था। फायरिंग का कारण ब्याज के रुपयों का लेनदेन बताया जा रहा था। घटना के बाद से पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही थी।

जहां शनिवार रात पुलिस चैकिंग के दौरान दोनों बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पल्लवपुरम में उल्देपुर चौराहा के पास पुलिस को कुछ लोगों के इकट्‌ठा होने की सूचना मिली। पता चला उनके पास असलहा भी है। सूचना पर पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुन्नेश मौके पर पहुंचे। वहां घेराबंदी कर दी। तो उल्देपुर रोड के पास दो लोग खड़े मिले। 

जिसके बाद पुलिस टीम की दबिश और खुद को घेरा देखकर दोनों बदमाश भागने लगे। दोनों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की तरफ से आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई। जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। वो घायल होकर वहीं गिर गया। पूछताछ में अपना नाम दीपेंद्र बताया। दूसरा बदमाश फायर करते हुए लावड़ रोड रजवाहे की तरफ भागा। उसके भी पैर में गोली लगी है। उसने अपना नाम निशु वसुटा उम्र 23 साल बताया। 

वहीं आरोपी दीपेंद्र पर 4 मुकदमे दर्ज हैं। दीपेंद्र रैसना मेडिकल का रहने वाला है। दूसरा आरोपी नीशू बसुटा पर भी 4 मुकदमे दर्ज हैं। निशु टीपीनगर पुट्‌टा का रहने वाला है। दोनों ही घायल हुए हैं। दोनों के पास से 2 तमंचे 315 बोर के, कारतूस भी बरामद हुए हैं।