Breaking News

लैंबोर्गिनी केस: आरोपी शिवम को न्यायिक हिरासत नहीं, पुलिस की अर्जी कोर्ट से खारिज     |   हिमांशु भाऊ गैंग के नाम पर 10 करोड़ मांगने वाला नकली गैंगस्टर नरेला से गिरफ्तार     |   रक्षा मंत्री राजनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए राफेल जेट्स खरीद को मंजूरी     |   लखनऊ: KGMU में एक बार फिर छेड़छाड़ और यौन शोषण का मामला, 50 दिन में तीसरा केस     |   बांग्लादेश चुनाव 2026: दोपहर 12 बजे तक 32.88 फीसदी मतदान हुआ     |  

दून पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, व्यापारी को गोली मारने वाले बदमाशों के पैर में लगी गोली

देहरादून के तिब्बती मार्केट में व्यवसायी अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर रात डोईवाला और लाडपुर क्षेत्रों में हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में मुख्य आरोपी राजू राणा और उसका भाई पंकज राणा घायल हो गए, जिनके पैरों में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, राजू ने 15 लाख की फिरौती के बदले हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों के पास से दो तमंचे और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मृतक की मां सहित चार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।