Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

डोमिनोज ने ब्राह्मण युवक को वेज की जगह खिलाया नॉनवेज पिज्जा, बोला- मेरी आस्था के साथ हुआ खिलवाड़

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने डोमिनोज से पिज्जा का ऑर्डर दिया, लेकिन डोमिनोज द्वारा युवक को नॉनवेज पिज्जा डिलेवर कर दिया गया। जब युवक ने पिज्जे को खाया तो उसे स्वाद अलग आया और एहसास हुआ कि उसने नॉनवेज पिज्जा खाया है। युवक ने इसको लेकर पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई. युवक ने सख्त कार्रवाई की मांग की। युवक की शिकायत के बाद डोमिनोज के कर्मचारियों ने माफी मांगी।

दरअसल, कर्मचारी नगर में डोमिनोज का आउटलेट है। आरोप है कि लखन शर्मा नाम के युवक ने शुक्रवार को एक पिज्जा का ऑर्डर दिया था। पिज्जा उसे जल्द डिलेवर भी किया और उस पर वेज का स्टीकर लगा हुआ था, लेकिन खाने के बाद युवक लखन शर्मा को पता चला कि वह पिज्जा नॉनवेज है। जब युवक ने इस बात का विरोध किया और शिकायत की तो डोमिनोज के कर्मचारियों ने माफी मांग ली और कहा कि ऐसी गलती कभी नहीं होगी।

वहीं लखन शर्मा ने कहा कि इस लापरवाही से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा है। उन्होंने थाना इज्जत नगर में इसकी शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि यह केवल एक गलती नहीं, बल्कि उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ है।

लखन शर्मा का आरोप है कि डोमिनोज आउटलेट के मालिक ने मामले को दबाने के लिए उन्हें कुछ ले देकर मामले को खत्म करने की भी कोशिश की, लेकिन उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत थाने में की है और मेल के माध्यम से कंपनी को भी जानकारी दी है। लखन शर्मा की मांग है कि कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच में जुट गई है।

वहीं पूरे मामले में थाना इज्जत नगर इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत करने वाले और डोमिनोज के ऑनर को बुलाया है। मामले की जांच की जा रही है। ऐसे मामले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के तहत कार्रवाई की जाती है।